विजयपुर। क्षेत्र के डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह और गणमान्य लोगों ने कहा कि सरकार की तरफ से कोरोना बीमारी संबंधी नई गाइड लाइन निकाली गई है। उससे कोरोना में इजाफा होगा। क्योंकि लोग पहले ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन बार-बार कह रहा है कि दो गज की दूरी बनाकर रखें। नई गाइड लाइन से लगता है कि सरकार कोरोना को रोकने में फेल हो चुकी है। लोगों को अपने आप पर छोड़ दिया गया है। क्योंकि सरकार का काम होता है लोगों को सुरक्षा देना और सुरक्षित रखना। नई गाइड लाइन में इतनी ज्यादा छूट दी गई है कि मानो कोरोना देश से खत्म हो गया हो। आज भी देश में लाखों लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कई की मौत हो चुकी है। इसलिए संगठनों ने मांग की है कि इस गाइड लाइन पर विचार किया जाए। इसके बाद कोरोना बीमारी जम्मू-कश्मीर बढ़ेगी। संवाद