अखनूर। पूर्व विधायक राजीव शर्मा कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया है। कार्यालय में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा कर सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक राजीव शर्मा को रविवार को कमजोरी महसूस होने लगी। इस पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार वालों के टेस्ट कराया। इसमें उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई। जबकि बच्चों सहित अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पूर्व विधायक ने आपने आपको होम क्वारंटीन कर लिया। उनके कार्यालय को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम क्वारंटीन किया गया है। पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं, जबकि अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में आम लोगों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जो लोग दो दिन से मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें भी टेस्टिंग और हिदायत बरतने चाहिए।