फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव मुठी मैरा के ग्रामीणों ने शनिवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमारी उपजाऊ भूमि दरिया चिनाब के कटाव से दरिया में समाती जा रही है। भू-कटाव लगातार जारी है, किसान परेशान हैं। भूमि कटाव को रोकने के लिए कई बार स्थानीय लोगों की तरफ से विभाग तथा राजनेताओं से गुहार लगाई गई है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अफसर शाही चलने के कारण गरीब परेशान है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा संजय शर्मा और नायब सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि कई साल से हम लोग बाढ़ नियंत्रण विभाग के आगे गुहार लगा रहे हैं कि चिनाब दरिया के किनारे के कटाव को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। क्रेट डाले जाएं, ताकि लोगों की उपजाऊ जमीन बच सके। मगर विभाग हमारी बात नहीं सुनता है। मजबूरन हमें आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इस विभाग की लापरवाही की वजह से मैरा गांव से सीतडेयाला गांव की सड़क चिनाब दरिया में समा गई है और यह सब फ्लड विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कटाव को रोकने के लिए जल्द कोई कदम नहीं उठाए गए तो हम लोग ज्यौड़ियां। अखनूर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर रोड में बैठ जाएंगे, क्योंकि हम लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें