फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला और दंगल कमेटी के सदस्य भी आए विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट पर दशहरा मैदान में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सामुदायिक हॉल और शौचालय निर्माण को लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से कार्य को स्थानांतरित करने की मांग की है। ताकि दशहरा मैदान की भूमि का आकार न बदले, वहीं रामलीला और दंगल कमेटी के सदस्य भी विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन

दशहरा मैदान में म्यूनिसिपल कमेटी सामुदायिक हॉल और तीन शौचालय का निर्माण करा रही है। इसके निर्माण को लेकर रामलीला और दंगल कमेटी के अधिकतर सदस्य इसके विरोध में हैं, मगर नाम नहीं उजागर करने पर उन्होंने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष द्वारा मात्र एक दो पार्षदों से विचार करके यह काम कराया जा रहा है। इस पर अखनूर के संगठनों और लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया, जबकि निर्माण कार्य भुरटा मंडी में आवंटित हुआ था, और पैसे खर्च करने के लिए दशहरा मैदान में काम किया जा रहा है।
सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष मैदान में दशहरा और दंगल होता है, जिसमें मैदान में चारों ओर बैठ कर लोग इसका लुत्फ उठाते हैं। सामुदायिक हॉल और शौचालय निर्माण से मैदान का आकार खत्म हो जाएगा। ऐसे में कमेटी को इस निर्णय पर दोबारा विचार करके स्थान में बदलाव करना चाहिए।
विज्ञापन

रवि कुमार ने बताया कि दशहरा मैदान पर निर्माण कार्य के लिए प्राचीन थाड़े और दीवार को तोड़ा जा रहा है। जो समझ से परे, जबकि ऐतिहासिक धरोहर को बचाया जाता रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी निर्माण कार्य की आड़ में तोड़ रही हैं। धरोहर को मिटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें