अरनिया। अरनिया में 2×10 एमवीए रिसीविंग स्टेशन के निर्माण के लिए पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा द्वारा सोमवार को भूमि पूजन किया गया। इसमें पार्षदों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अश्विनी शर्मा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के आठ साल पूरे हो चुके हैं। इन आठ वर्षों में पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को गति दी है। इसी कड़ी में अरनिया में रिसीविंग स्टेशन का शिलान्यास करते हुए भूमि पूजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुचारु बिजली के लिए परेशान कस्बा सहित आसपास के लोगों ने उस समय मांग की थी जब मैं दूसरी बाद विधायक चुना गया। उस समय केंद्र में हमारी सरकार न होने से इतने बड़े प्रोजेक्ट को मंजूर होना मुश्किल था। अब केंद्र में भाजपा की सरकार है। यहां का प्रतिनिधित्व करते हुए साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इतने बडे़ प्रोजेक्ट को मंजूर कराया गया।
प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत यहां बनने बाले इस रिसीविंग स्टेशन में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जो कस्बा सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों में भी सुचारु रूप से विद्यत आपूर्ति बहाल रखेंगे।
इस मौके पर लार्सन एंड टूरबो एल एंड टी के प्रदेश इंचार्ज संजीव कुमार, नपा अध्यक्ष रमेश सैनी, पार्षद मनोहर लाल राव, गार सिंह, जंग बहादुर, सचिन कुमार, तरसेम लाल, ओपी सैनी, राजेश शर्मा (बब्लु) व पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह उपस्थित रहे।