फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे

विज्ञापन
पलांवाला के टीसीपी के पास रोड जाम कर प्रदर्शन करते सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र की पंचायतों के लो?
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पीएचसी पलांवाला की इमारत का निर्माण शुरू नहीं होने पर लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायतों के लोगों ने जम्मू-पलांवाला सड़क को टीसीपी पलांवाला के नजदीक से जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सनद रहे कि क्षेत्र के लोगों ने इस विषय में कुछ दिन पहले पलांवाला में एक बैठक कर इमारत का निर्माण शुरू करने की मांग की थी, और प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं पंचायत लोअर पलांवाला की सरपंच गीता देवी ने बताया की वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग ने हमारी पीएचसी पलांवाला की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि इमारत बहुत पुरानी है। सरपंच गीता ने बताया कि रेनू शर्मा उस समय निदेशक थीं, उन्होंने कहा था कि आप हमें कोई पंचायत पलांवाला में इमारत दो, जहां पीएचसी को स्थानांतरित कर काम चला सकें। सरपंच ने बताया कि हमने अस्थायी कार्य के लिए पंचायत भवन की इमारत दे दी और आज तीन साल हो चुके हैं, पीएचसी का काम पंचायत भवन में चलते और पीएचसी की इमारत उसी तरह से पड़ी है। उसकी कोई सुध नहीं ली गई। इस बीच क्षेत्र के हम लोग बैक टू विलेज-दो के दौरान पलांवाला में जब एलजी मनोज सिन्हा ने दौरा किया तो प्रथम मांग पीएचसी इमारत का निर्माण ही थी। उसके बाद उपायुक्त सुषमा से इमारत के निर्माण को लेकर बात की और लिखित में भी दिया। उन्हें बताया कि यह हमारी जरूरत है। हम लोग डिवकॉम से भी मिले। सरपंच गीता देवी ने कहा कि इतनी धूप और गर्मी में हम लोग अपने अधिकार के लिए बैठे हैं, क्योंकि प्रशासन फ़ेल है। हम लोग उपायुक्त अंशुल गर्ग से भी मिले, कोई फायदा नहीं हुआ।
प्रदर्शन कर रहे लोग सुबह नौ बजे से पीएचसी पलांवाला परिसर से प्रदर्शन के लिए बाजार के बीच से टीसीपी पलांवाला की तरफ निकले और प्रदर्शन कर रहे लोग दोपहर दो बजे तक मांग को लेकर डटे रहे। इस बीच बीएमओ एमए चौहान लोगों को शांत करने पहुंचे, लेकिन लोग नहीं मानें। लोगों का कहना था कि सीएमओ या निदेशक आएं। दोपहर दो बजे के करीब सीएमओ हरबख्श सिंह लोगों के बीच पहुंचे। जिन्होंने लोगों की समस्या सुनीं और पीएचसी की इमारत का निरीक्षण भी किया। आश्वासन दिया कि इमारत का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सरपंच पंचायत सामोआ अनुराधा शर्मा, पूर्व सरपंच पंचायत लोअर पलांवाला सवर्ण सिंह, नायब सरपंच राम सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
मुझे कुछ ही दिन हुए हैं पदभार संभाले। मेरे संज्ञान में यह नहीं था। हम जल्द अमल कर मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
-हरबखश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें