फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ उतरे सड़क पर

विज्ञापन
अखनूर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
अखनूर। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा तहसील को खौड़ विधानसभा सीट के साथ जोड़ने की सिफारिश पर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को रोष व्याप्त करते हुए चिनाब दरिया के नए पुल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध किया और मांग की कि दोनों तहसील को अखनूर विधानसभा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

रविवार को मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा तहसील के बड़ी संख्या में जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। कस्बे के नये पुल मेन रोड पर आकर धरना देकर परिसीमन आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई और रोड के दोनों ओर सैकड़ों वाहन रुक गए। दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद होने पर अखनूर, राजोरी, पुंछ में आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों से मौके पर एसडीएम अखिल सडोत्रा और एसडीपीओ वरुण जंडियाल से बातचीत कर के ज्ञापन सौंपा, जिसमें मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा को अखनूर विधानसभा के साथ जोड़ने का आग्रह किया। प्रशासन टीम द्वारा मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हो गया।
सरपंच रोहित शर्मा ने कहा परिसीमन आयोग द्वारा जो विधानसभा क्षेत्र के लिए चयन किया गया है वह ठीक नहीं है। मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा तहसील को खौड़ विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने पर क्षेत्र का मेल नहीं है। उन्होंने बताया कि परिसीमन आयोग का निर्णय गलत है।
विज्ञापन

सरपंच त्रिलोचन दत्त ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, ऐसे में परिसीमन आयोग को दोबारा दोनों तहसीलों को अखनूर विधानसभा क्षेत्र से ही जोडे़ रहने देना चाहिए।
प्रदर्शन में सरपंच निशा मल्होत्रा, अजीत कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद्र, केवल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
खौड़ में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन कल
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों की तरफ से परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में आपत्ति दायर कराने के फलस्वरूप रिपोर्ट वापस नहीं ली जा रही है। इसके विरोध में सोमवार को संयुक्त कार्रवाई समिति की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी समिति के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर कर आयोग की तरफ से जारी रिपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अगर सोमवार को उनकी आवाज पर अमल नहीं किया गया तो समिति के लोग अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं सुखदेव सिंह भाऊ ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से इस लड़ाई को एक होकर लड़ने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि हम इस मामले को शांति से निपटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्रशासन हमें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें