फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की डिजिटल प्रक्रिया भर्ती में भी दलाल सक्रिय

Sat, 22 Apr 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबलों की डिजिटल भर्ती प्रक्रिया - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
युवाओं को दलालों से बचाने के लिए राज्य पुलिस ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए डिजिटल प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इसमें भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। जहां तक कि भर्ती करने वाली कंपनी के साथ काम करने वाले ही इसमें शामिल होने लगे हैं। कुछ दिन पहले कठुआ में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा भी है। बेशक यह मजदूर हैं, लेकिन यह लोग कंपनी के साथ काम करते थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने एक एसपीओ से भर्ती कराने के लिए पैसे लिए। खुलासा होने पर पकड़े गए। हालांकि, भर्ती बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कंपनी से बात की है। यह लोग सिर्फ मजदूर हैं। भर्ती करने वालों के पास पूरा रिकार्ड है। कोई भी चेक कर सकता है।

रही बात दलालों के सक्रिय होने की तो उम्मीदवारों को जागरूक होना चाहिए। जो उम्मीदवार पूरी तरह से फिट है, उसे क्या जरूरत है झूठे झांसे में आने की। पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसलिए दलालों की कोई गुंजाइश नहीं है। बावजूद इसके हमारी पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें