फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आए हिजबुल और लश्कर के आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट

Fri, 13 Jan 2017 01:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी संगठन एकजुट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकवादी संगठनों के कई बड़े कमांडरों और बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन अपनी मौजूदगी बरकरार रखने के लिए जोर लगाने में लगे हैं और माना यह भी जा रहा है कि अब आतंकी संगठन एकजुट होकर आतंकी मंसूबों को अंजाम देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



इसका सबूत बुधवार को आतंकियों के जारी वीडियो से भी मिलता है, जिसमें करीब 5-6 आतंकी एक मकान में बैठक करते दिखाई दे रहे हैं और अपने मकसद को कैसे अंजाम दें, उस पर चर्चा कर रहे हैं।

आतंकियों ने अपना नाम, कोड नेम और आतंकी संगठन बताया, जिसमें कुछ हिज्ब और कुछ लश्कर के थे, जिससे लगता है कि हिज्ब और लश्कर एक साथ होकर काम करने का मंसूबा बना चुके हैं। ऐसा हुआ तो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठन बुलाते रहते हैं बैठक

आतंकी संगठन बुलाते रहते हैं बैठक - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वीडियो से लगता है कि स्थानीय स्तर पर बैठक बुलाई गई है जो कोई नई बात नहीं, क्योंकि ऐसी बैठकें दोनों आतंकी संगठन बुलाते रहते हैं, लेकिन इससे यह नहीं कहा जा सकता कि यह दोनों संगठन एकजुट हो रहे हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लश्कर और हिज्ब एकजुट होते हैं तो सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ेंगी, क्योंकि हिज्ब के पास स्थानीय युवाओं की कमी नहीं और लश्कर के पास पैसा और आधुनिक ट्रेनिंग देने की सुविधा है, जो इकट्ठा हो जाए तो मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें