फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद नाके पुलिस के हवाले

Sun, 21 Dec 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में पांचवें चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ज्यादातर नाकों से अर्द्धसैनिक बलों को हटा लिया गया है। खासकर शहर और रिहायशी इलाकों में स्थित पुलिस नाकों से अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी शनिवार शाम को ही समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


सिर्फ सीमांत इलाकों के कुछ स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शहरी और रिहायशी इलाकों में स्थित नाके पूरी तरह से स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। अन्य राज्यों से पहुंचे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की वापसी भी शुरू हो चुकी है।

एक अधिकारी के अनुसार बाहर से आए जिन जवानों की ड्यूटी मतगणना केंद्र में नहीं लगी है, उनकी वापसी शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर तैनात जवानों की वापसी 23 के बाद होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस बार अर्द्धसैनिक बलों की लगभग साढ़े पांच सौ कंपनियां रियासत में चुनावी प्रक्रिया के लिए अन्य प्रदेशों से भेजी गई थीं, जिन्हें जम्मू के अलावा कश्मीर और लद्दाख में तैनात किया गया था।

जम्मू संभाग में बिना किसी आतंकी हमले के चुनावी प्रक्रिया पूरी होने पर पुलिस प्रशासन उपलब्धि मान रहा है। एक उच्च पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया कि चुनाव से पहले राष्ट्र विरोधी तत्वों के अलावा सीमा पार से भी आतंकी घुसपैठ की संभावना थी।

लेकिन सीमा पर सेना और बीएसएफ की सतर्कता के अलावा रियासत में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य अर्द्धसैनिक बलों ने योजना के तहत अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया। इसी कारण आतंकी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए।

खासकर चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों की सुरक्षा व्यवस्था एक गंभीर चुनौती रही। बहरहाल, अब सारी सुरक्षा व्यवस्था मतगणना केंद्र पर लगाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें