फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिनः 18 नवंबर की वो रात जिसने बदल दी कश्मीर के इस मोहल्ले की देशभर में पहचान

Tue, 12 Dec 2017 08:00 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में स्थानीय लोगों के लिए 18 नवंबर की रात इस कदर भयावह थी कि जिसका खौफनाक मंजर आज उनकी आंखों में जिंदा है। हाजिन जो कभी अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता था लेकिन उस रात के बाद देश के सामने उसकी पहचान ही जैसे बदल गई हो।
विज्ञापन


हाजिन में 18 नवंबर की रात सुरक्षा बलों ने छह विदेशी आतंकियों को मार गिराया। जिसमें मुंबई (26/11) आतंकी हमले के गुनहगार जकीउर रहमान लखवी का भतीजा ओसामा भी शामिल था। पाक में बैठे आतंक के आकाओं को सुरक्षा बलों ने इतना बड़ा झटका दिया कि वह बौखला उठे।

वहीं, दूसरी ओर हाजिन की खूबसूरती की जगह देशभर में इसकी चर्चा आतंक के गढ़ के रूप में होने लगी। एक साथ छह पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी के बाद हाजिन में सुरक्षा एजेंसियों के ऊपर भी सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर इतनी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद आतंकियों का गुट वहां पहुंचने में कैसे कामयाब हो गया।
विज्ञापन


अगर आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अगर पूरे घटना क्रम पर नजर डाले तो त्राल के बाद आतंकियों ने हाजिन को ही अपने नए गढ़ के रूप में विकसित करने की कवायद जारी की है। हाजिन में कासो और एनकाउंटर तो अब जैसे यहां के लोगों के जीवन का हिस्सा सा चुका है।

बुरहान को त्राल में मारे जाने के बाद आतंकी हाजिन की ओर रूख करते हुए अब इसी को अपने नए गढ़ के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। जान कर अजीब लगेगा कि हाजिन एक समय में आतंकवाद विरोधी संगठन ‘इखवान’ का गढ़ हुआ करता था, लेकिन आज वही हाजिन पूरी तरह से आतंक के चपेट में है।

माना जाता है कि हाजिन से एलओसी की दूरी भी कोई खास नहीं है आतंकी जैसे तैसे सीमा पार करने के बाद उनकी अगली रणनीति का हिस्सा हाजिन में प्रवेश करने की होती है क्यों कि हाजिन उनके सुरक्षा की दृष्टि से काफी माकूल माना जाता है।

अब तक पत्थरबाजी की सबसे ज्यादा घटनाएं हाजिन में ही हुई हैं। सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान चलाने के समय यहां के स्थानीय लोगों द्वारा पथराव शुरू कर दिया जाता है जिसका फायदा उठा आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा दे फरार होने में कामयाब हो जाते है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें