फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे के लिए एडवांस में हो रही है बुकिंग

Fri, 06 Feb 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सात फरवरी को रोज डे के साथ शुरू हो रहे वेलेंटाइन वीक के लिए पूरी तैयारी हो गई है। गिफ्ट गैलरी से लेकर फूलों की दुकानें गुलाबों की खुशबू से महकने लगी हैं। रोज डे के लिए विशेष तौर पर एडवांस बुकिंग होने लगी है, ताकि रोज डे के दिन अपनी दुकानों में आने वाले ग्राहकों को निराश न किया जाए।
विज्ञापन


दुकानदार और गिफ्ट गैलरी के संचालकों ने फूलों के होलसेल विक्रेताओं से रोज डे के लिए खास तौर पर विभिन्न रंगों के गुलाबों के लिए बुकिंग करवा रखी है, जिसमें पीले, सफेद, रानी, गुलाबी और लाल रंग के गुलाब शामिल हैं। गुलाब के फूलों के अलावा रजनीगंधा, कारनेशियस, लिली, आर्किड और अन्य किस्म के फूल भी लोगों को पसंद आते हैं, जिसे वह वेलेंटाइन डे के दिन या रोज डे के दिन गुलाब के साथ बुके में शामिल करके भेंट करना पसंद करते हैं।

गांधी नगर के अकाफ मार्केट में स्थित शापर पैराडाइज के संचालक पृथ्वी गुप्ता ने बताया कि रोज डे के लिए दुकानदारों से लेकर ग्राहकों ने एडवांस में बुकिंग करवा रखी है। उन्होंने बताया कि रोज डे के लिए उन्होंने गुलाबों के फूलों से लेकर अन्य किस्म के फूलों के स्टाक मंगवा लिया है, ताकि दुकानदारों से लेकर ग्राहकों को अपने पसंद के फूल समय पर मिल सकें।
विज्ञापन


पृथ्वी ने बताया कि बुके की रेंज दो सौ रुपये से शुरू और दो हजार रुपये तक विभिन्न डिजाइन और रंग रूप में तैयार कर ग्राहकों को मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलाबों के फूल के अलावा रजनीगंधा के फूल भी लोगों की पसंद हैं।

वहीं पक्का डंगा स्थित पेपर क्राफ्ट आर्चीज गैलरी के संचालक मानिक ने बताया कि रोज डे के लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रोज डे के लिए विशेष तौर पर गुलाबों का अतिरिक्त स्टाक की बुकिंग की गई है ताकि वेलेंटाइन डे तक का ग्राहकों को मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें