जरूरत के अनुसार संबंधित सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त मास्टर व लेक्चरर तैनात किए जाएंगे। अतिरिक्त क्लास रूम और अन्य जरूरतों को भी मिशन मोड पर पूरा किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने पाए। इस तरह के अन्य स्कूलों पर फैसला सभी पहलुओं की तहकीकात के बाद किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि जो 22 स्कूल प्रभावित हुए हैं, उनमें इस्लामिया मॉडल स्कूल अजास सोनावारी श्रीनगर (395 बच्चे), इस्लामिया मॉडल स्कूल चोंटीपोरा हंदवाड़ा (65), इस्लामिया मॉडल स्कूल बटमालू श्रीनगर (90), इस्लामिया मॉल स्कूल न्यू चौक अनंतनाग (191), इस्लामिया मॉडल स्कूल पोहरूपेठ हंदवाड़ा (161), इस्लामिया मॉडल स्कूल चोगाल हंदवाड़ा (91), इस्लामिया मॉडल स्कूल रंगेर बडगाम (164) शामिल हैं। इसके साथ ही इस्लामिया मॉडल स्कूल देवर लोलाब कुपवाड़ा, इस्लामिया मॉडल स्कूल कुपवाड़ा, इस्लामिया मॉडल स्कूल वेरीनाग अनंतनाग व इस्लामिया मॉडल स्कूल अरवानी अनंतनाग भी आदेश से प्रभावित हुए हैं।
यह स्कूल हो चुके हैं बंद
इस्लामिया मॉडल स्कूल कुपवाड़ा, इस्लामिया मॉडल स्कूल देवर लोलाब कुपवाड़ा, इस्लामिया मॉडल स्कूल- डोरू सोपोर बारामुला, इस्लामिया मॉडल स्कूल- सफापोरा गांदरबल, इस्लामिया इकबाल मेमोरियल स्कूल- सोपोर बारामुला, नूरूल इस्लाम हाई स्कूल बारामुला, इस्लामिया मॉडल स्कूल हंदवाड़ा, इस्लामिया इकबाल मेमोरियल स्कूल सोपोर, इस्लामिया मॉडल स्कूल बरजुला श्रीनगर, इस्लामिया मॉडल स्कूल यारीपोरा कुलगाम, इस्लामिया मॉडल स्कूल क्विल पुलवामा व इस्लामिया मॉडल स्कूल डंगेरपोरा शोपियां।