युवा सेवा एवं खेल आयुक्त ने की विभाग के कामकाज की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश की जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को जम्मू में रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित करने की संभावनाएं तलाशने का जिम्मा दिया गया है। युवा सेवा एवं खेल आयुक्त ने विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान आयुक्त यशा मुद्गल ने ये निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभाग के बजट, चल रही योजनाओं, संगठनात्मक ढांचे, मौजूदा रिक्तियों, बजटीय प्रावधानों और विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए व्यय पर चर्चा हुई। आयुक्त सचिव ने विभाग के कामकाज की क्षमता बढ़ाने के लिए मानव संसाधन प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती नियमों, वरिष्ठता को अद्यतन करने और विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें समय पर हों, इसका विशेष ध्यान रखें। राजस्व प्राप्ति के संदर्भ में, आयुक्त सचिव ने दोनों विभागाध्यक्षों को पिछले वर्ष के ₹127 करोड़ के राजस्व मानक को पार करने का लक्ष्य दिया है।