फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से क्षेत्र के कई गरीब परिवारों को बारिश में चिंता सता रही है। पंचायत केसो मनासा के गांव केसो में आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास पक्की छत तक नहीं है। बारिश का मौसम शुरू होते ही चिंता सताने लगती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बीरू राम के तीन बेटे हैं, तीनों के पास पक्का घर नहीं है। बारिश के मौसम में तिरपाल में गुजर बसर करते हैं। ऐसी ही हालत एक अन्य गुरदीप के घर की है। डिजिटल युग में भी परिवार गरीब लाचारी की जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आवास योजना के तहत उन सभी पात्रों के नाम बीडीओ कार्यालय में जमा कराए जा चुके हैं। उनकी विभागीय स्तर पर जांच भी हो चुकी है, लेकिन लाभ नहीं मिला। सरपंच के अनुसार आगे का काम केंद्र सरकार का है, केंद्र सरकार अपने हिसाब से चयन करके चरणबद्ध तरीके से लोगों को फंड उपलब्ध कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें