फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रपति को बताईं जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव कराने की चुनौतियां

विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करते चुनाव आयुक्त शांतमनु। स्रोत, सूचना विभाग
विज्ञापन
- प्रदेश के चुनाव आयुक्त शांतमनु ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
विज्ञापन

- परिसीमन से लेकर मतदाता सूची और चुनावी व्यवस्थाओं पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव कराने में आ रही चुनौतियों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अवगत करवाया गया है। प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त शांतमनु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश की चुनावी परिस्थितियों और पंचायत व शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव संचालन में आने वाली मुश्किलों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। इसमें शांतमनु सहित करीब 18 राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल हुए। बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन, मतदाता सूची तैयार करने, चुनावी जनशक्ति की व्यवस्था, मतगणना और परिणामों की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्तों ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित समाधानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैठक में पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और जनता का विश्वास कायम रखने पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद निर्वाचन आयुक्त शांतमनु ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें