फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी सिखों को मिले नौकरी पैकेज, गुरुद्वारों के आसपास से हटाया जाए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजभवन में बुधवार को विभिन्न शिष्टमंडलों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सिख समुदाय के शिष्टमंडल ने एस. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गैर प्रवासी केपी की तर्ज पर कश्मीरी सिखों के लिए नौकरी पैकेज की मांग की। साथ ही कश्मीर में स्थापित गुरुद्वारों के आसपास अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

श्री कैलाश ज्योतिष वैदिक संस्थान ट्रस्ट के महंत रोहित शास्त्री अध्यक्ष ने यूटी में संस्कृत भाषा के प्रचार और संरक्षण से संबंधित मुद्दों को उठाया। साथ ही रायपुर दोमाना संपर्क मार्ग और हायर सेकेंडरी स्कूल दोमाना को लेफ्टिनेंट कर्नल महातम सिंह महावीर चक्र के नाम पर नामित करने की मांग की। जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शेख मुजफ्फर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम अचगोजा पुलवामा में डिग्री कालेज और अनंतनाग में एक प्रसूति अस्पताल की मांग की। लेखक व शिक्षा सलाहकार फिरदौस अहमद भट्ट ने युवाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें