फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 110 स्थानों पर लगेंगे स्टेटिक विज्ञापन पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू स्मार्टी सिटी लिमिटेड ने शहर के सुंदर बनाने के लिए सार्वजनिक सूचना प्रणाली में सुधार के लिए जम्मू शहर में 110 विभिन्न स्थानों पर स्टेटिक विज्ञापन पैनलों की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी लवासा और पार्थ बिल्डवेल के उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह समझौते पर हस्ताक्षर किए। जेएससीएल के अतिरिक्त सीईओ हितेश गुप्ता और जेएससीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्थिर विज्ञापन पैनल 110 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जो उपलब्ध स्थान के साथ-साथ शहर के सौंदर्य मूल्य के अनुसार आकार में अलग होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन स्थानों को वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) तक भी बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर जेएससीएल के सीईओ अवनी लवासा ने कहा कि ये विज्ञापन पैनल न केवल सूचना का प्रसार करेंगे बल्कि राजस्व में भी वृद्धि करेंगे।
इन स्थानों पर होंगे पैनल
प्रमुख चिह्नित स्थान में कुंजवानी चौक, गोले मार्केट, तवी ब्रिज, बीसी रोड, विवेकानंद चौक, बाहु रोड, त्रिकुटा नगर, ग्रेटर कैलाश रोड, नरवाल और इंदिरा गांधी चौक शामिल हैं। जम्मू शहर में विज्ञापन पैनलों की स्थापना का उद्देश्य सरकारी नीतियों, समय-समय पर किए गए अभियानों के बारे में जानकारी का प्रसार करना है। साथ ही विभिन्न एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बारे में उनके व्यवसाय और प्रचार गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें