जम्मू। शंकुतला चौक के पास स्कूटी और मेटाडोर की टक्कर में स्कूटी चालक महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान मीना कुमार निवासी बनतालाब बरनाई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला काम से शंकुतला चौक में आई थी। हादसा के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर पर गहरी चोटें आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।