जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम ने एक बड़ी पहल की है। माई जम्मू एप तैयार किया गया है। इसके जरिए पीडब्ल्यूडी, बिजली और पानी आदि की किसी समस्या को लेकर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इस एप में अन्य कई सरकारी विभागों का कामकाज भी शामिल किया गया है।
इस काम के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी तैयार किया गया है। सेंटर में काम करने का एक निजी कंपनी से समझौता किया गया है। तीन वर्ष तक इस सेंटर के साथ उक्त कंपनी काम करेगी। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले सेंटर में इसको शामिल किया गया है। लोग इस एप को डाउनलोड करके जल शक्ति, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी से जुड़ी किसी सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐप के जरिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को फोन कॉल या एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। दिसंबर माह तक यह एप काम करना शुुरू करेगा।