फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के नवनियुक्त एसडीएम अखिल सडोत्रा ने क्षेत्र में विकास कार्यों में प्रगति लाने और क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करने को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि उप जिले के लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों की किसी प्रकार की विभाग संबंधी समस्या का समाधान समय रहते किया जाएगा। विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करके लोगों की बिजली, पानी और खस्ताहाल सड़कों की समस्या को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांव के लोगों की सेना द्वारा ली गई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ताकि उन्हें राजस्व विभाग के चक्कर न काटने पडे़ं। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रुके विकास कार्यों जिसमें मिनी सचिवालय, स्टील ब्रिज से फव्वारा चौक तक मार्ग मरम्मत कार्य बंद होने पर शीघ्र ही शुरू कराने और सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्बे में लावारिस मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए योजना तैयार की जाएगी ताकि लोगों परेशानियों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें