फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों के नाम बदल कर शहीदों के नाम रखे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सरकारी स्कूलों के नाम बदल कर शहीदों के नाम पर रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने जिले की सभी 101 पंचायतों के सरपंचों को अपनी-अपनी पंचायत में शहीद जवानों के नामों की सूची बनाने को कहा है। वहीं पंचायत के सदस्य रेजुलेशन डाल कर स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

चक दुलमा पंचायत के सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अपनी पंचायत में बैठक कर रेजुलेशन डाला है। उनकी पंचायत में शहीद हुए जवान के बारे में निर्णय लिया गया है। वहीं सीमावर्ती पंचायत सारथी कलां में बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, डीडीसी सदस्य आशा रानी, प्रियंका आदि की मौजूदगी में रेजुलेशन डाल कर सरकारी स्कूल का नाम शहीद जागर सिंह पर रखने का र्निणय लिया गया। सदोह, पंगदौर, बैनगलाड, सुंब, नड आदि में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें