फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में छह वाहन सीज, 10 के चालान काटे

विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का शिकंजा - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 10 वाहनों के चालान किए, और छह वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान वीरवार को 13 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के नौशेरा सुंदरबनी डीटीआई की ओर से सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर लगाए गए नाकों के दौरान 10 वाहनों के चालान काटे गए, और दो दर्जन के करीब वाहनों से 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। छह वाहनों को सुंदरबनी नगर के मुख्य बाजारों से बेतरतीब खडे़ करने पर सीज कर लिया गया।
इस संबंध में यातायात पुलिस के डीटीआई नौशेरा सुंदरबनी ने बताया कि सुंदरबनी नगर में काफी समय से लोगों की जाम लगने की शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद वीरवार को औचक निरीक्षण के दौरान छह वाहनों को मुख्य बाजारों की सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खडे़ किए हुए पकड़ा गया। उन्हें सीज कर दिया गया है। बताया कि यातायात पुलिस की इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें