फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने मांगी अमन की दुआ

विज्ञापन
अखनूर में मनाया वार्षिक उर्स
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे से सटे गांव बाले बाग स्थित दरगाह पीर फैज बख्श बुखारी पर वार्षिक उर्स धूमधाम से मनाया गया। दरगाह पर सुबह से देर शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर आयोजित मेले में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बाबा फैज बख्श बुखारी दरगाह पागल कुत्ते के काटने पर ठीक कर देने के नाम से मशहूर है। वीरवार को यहां राज्य सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख शांति की दुआएं मांगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने घी, गेहूं, आटा, बकरे, मुर्गे सहित अन्य चीजों का चढ़ावा चढ़ाया।
मेले में विशेष रूप से सजीं चूड़ियों और शृंगार संबंधी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। कोविड-19 महामारी शुरू होने के दो वर्षों बाद आयोजित उर्स में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर अमन और शांति की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें