सांबा/ घगवाल। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। प्रशासन द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को हाईवे के किनारों पर बने ढाबों में खाद्य पदार्थों की जांच की व सैंपल लिए।
कमेटी के सदस्य मुनीश गुप्ता, लुकेश गुप्ता और रिदीमा शर्मा के अनुसार अमरनाथ यात्रा जारी है। ऐसे में उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ ढाबों पर बासी खाना ग्राहकों को दिया जाता है। ऐसे में उन्होंने वीरवार को सांबा से घगवाल तक के हाईवे किनारों पर बने ढाबों के खाद्य पदार्थों की जांच की। ऐसे में उन्होंने सैंपल भी एकत्रित किया। ढाबा मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि ढाबों पर साफ -सफाई रखें व साफ सुथरा व ताजा खाना ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाए।