फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क बाजार आए लोगों को लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना महामारी से बचने के लिए दिए गए निर्देशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट इंदू कंवल चिब के दिशानिर्देश पर तहसीलदार मुंशी राम ने एसएचओ विजय ठाकुर के साथ नगर के मुख्य बस अड्डे, मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों का दौरा कर बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना किया गया। वहीं, करीब 39 सौ रुपये वसूले गए। इसके साथ ही लोगों को बिना मास्क बाजार में नहीं आने और सार्वजनिक क्षेत्र या फिर दुकान पर भीड़ नहीं लगाने की हिदायत दी। दुकानदारों को भी सामाजिक दूरी बना कर लोगों को सामान देने को कहा। डीएसपी वसीम हमदानी ने भी नगर का दौरा कर लोगो को मास्क पहन कर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें