नगर निगम ने परेड मैदान के पास एक मुलाजिम को अलॉट किए भवन से कब्जा छुड़ाया है। यहां पर नगर निगम ने ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो मंजिला भवन बनाया है। इसको कामर्शियल और आवासीय प्रयोग के लिए अलॉट किया गया था। लेकिन उक्त कर्मचारी ने इसे आगे किराए पर चढ़ा रखा था और इसकी एवज में लाभ कमा रहा था। नगर निगम की टीम ने भवन से कब्जा छुड़ा लिया है। यह भवन पांच मरले में बना है।