फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल का भुगतान नहीं करने वाले तीस से ज्यादा लोगों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली निगम की ओर से विशेष अभियान चला कर तीस से ज्यादा लोगों के कनेक्शन काटे हैं। बिजली निगम की ओर से यह कार्रवाई रानी तालाब, डिग्याना और छन्नी में की गई है। अभियान शुरू होते ही लोगों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार लोग बकाया बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस कारण राजस्व घाटा काफी बढ़ गया है। घाटे को लाइनलोस में डाला जा रहा है। इससे पहले भी कनेक्शन नियमित और अवैध कनेक्शनों को हटाने के लिए कहा गया था। कार्रवाई के दौरान तीस से ज्यादा कनेक्शन काटे गए हैं। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें