बिश्नाह। बिश्नाह पुलिस ने सोमवार को दो चोरों को चोरी के लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चोर से इन्वर्टर बैटरी, एसी, पंखे सहित कई सामान बरामद किए।
थाना प्रभारी विनोद कुंडल ने बताया कि बिश्नाह तहसील परिसर के सामने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान करने वाले संदीप गुप्ता पुत्र वेदपाल ने अपनी दुकान पर चोरी की घटना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। शक के आधार पर प्रेमपाल पुत्र चमन लाल गांव अमीर नगर और प्रवीण कुमार उर्फ बिंदु पुत्र कृष्ण चंद गांव देवली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बात कबूल ली। सारा लाखों रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।