रामगढ़। गांव राडा में पेश आए सड़क हादसे में दो बाइकों की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें विजयपुर अस्पताल ले जाया गया। फौरी उपचार के बाद दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
राडा निवासी अनिल वर्मा (13) पुत्र अमित कुमार, अंश कुमार (17) पुत्र अर्जुन कुमार बाइक न. पीबी 35 एल 6876 पर जा रहे थे कि सामने से आ रही बाइक न. जेके 21 डी 4529 के साथ दोनों की टक्कर हो गई। बाइक पर सवार राजेश कुमार (30) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सांबा घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए लोगों ने विजयपुर इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित व अंश को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं राजेश कुमार का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।