बाड़ी ब्राह्मण। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में छह से सात जनवरी के बीच चार सड़क हादसे हुए। हालांकि इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इनमें अधिकांश हादसे ओवरस्पीड की वजह से हुए। पुलिस ने किसी हादसे में मामला दर्ज नहीं किया है। मौके पर ही लोगों का समझौता करवा दिया गया।
वीरवार देर शाम पुरमंडल मोड़ पर तेज रफ्तार गाड़ी ने एक रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसका सारा सामान बिखर गया। लगभग 15000 का नुकसान उस रेहड़ी वाले को हुआ। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। दूसरा मामला देर शाम बाड़ी ब्राह्मणा बिश्नाह मार्ग स्थित मुख्य बाजार में आया। यहां दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे एक गाड़ी दूसरी के साथ टकराकर बिजली के खंभे के साथ जा टकराई।
जोरदार टक्कर के कारण उक्त गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ। वहीं गाड़ी चालक फरार हो गया। तीसरा मामला वीरवार दोपहर का है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारें आपस में भिड़ गईं। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मेटाडोर बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की ओर जा रही थी कि फ्लाईओवर पर तकनीकी खराबी हो जाने के कारण मेटाडोर सड़क पर पलट गई।
मेटाडोर में सवारियों की संख्या 4 से 5 थी। जैसे ही गाड़ी पलटी, पीछे से आ रही एक कार भी उसके साथ गिर गई और उसका भी आगे का हिस्सा टूट गया। फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति भी थोड़ी देर के लिए बनीं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं मेटाडोर में मौजूद एक महिला को चोटें आईं, जिसको स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया
फ्लाईओवर पर पलटी हुई मेटाडोर