सांबा के पलाह मोड में घायल हुआ आटो चालक
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के दियानी पंचायत के पलाह मोड़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार बस ने लोड कैरियर आटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू की ओर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। दोनों सांबा की ओर आ रहे थे। परिणामस्वरूप ऑटो चालक पवन कुमार (30) पुत्र बंसी लाल निवासी गोपाल चक चड़वाल कठुआ बस में यात्रा कर रहे तीन यात्री घायल हो गए। इनमें संतोष कुमारी (40) पत्नी सत पॉल सिंह निवासी सोआंदा जतवाल, प्रिया कुमारी (28) पत्नी सुदेश कुमार निवासी जतवाल, आरती शर्मा (23) पत्नी गुलशन कुमार उम्र निवासी जतवाल घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सांबा में लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बस जिस रफ्तार से चल रही थी यदि वह पलट जाती तो काफी नुकसान होने सकता था। यात्री बस सौ मीटर कच्चे क्षेत्र से गुजरती रही व सीधे ही खड़ी रही जिससे बडे़ हादसे से बचाव हो गया।