बिश्नाह। गांव समेलपुर बक्शी कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान अभि कुमार पुत्र रामु के रूप में हुई है। गंग्याल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। गंग्याल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद