गांव लसवाडा मैं तेज रफ्तार टाटा इंडिका कार नहर में जा गिरी
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के लसवाड़ा गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में एक बच्चा दो महिलाएं, एक पुरुष और चालक सवार थे। गांव के लोगों ने इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
हालांकि कुछ को मामूली चोटें आईं। कार सवार घगवाल, सांबा से सुचेतगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया। कार सवाराें को सलैड की तरफ से रास्ता तय करना था। वहीं मामूली रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।