फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मकान में जा घुसा

विज्ञापन
बीएसएफ का वाहन सड़क से उतर मकान से जा टकराया - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। बीएसएफ का एक वाहन अनियंत्रित होकर सोमवार दोपहर को एक मकान में जा घुसा। इसके चलते चालक व अन्य तीन लोगों को चोटें आईं। मीरां साहिब-मरालिया मार्ग पर गांव कृष्णा नगर के पास गाजिया रोड की ओर अचानक ही बीएसएफ का वाहन एक मकान से जा टकराया।
विज्ञापन

वाहन चालक को गंभीर चोटें आने पर जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया। अन्य तीन जवानों को मामूली चोटें आने पर बीएसएफ के स्थानीय शिविर में भेजा गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मकान मालिक राकेश कुमार का कहना है कि अगर उक्त स्थान पर लोग खड़े होते तो लोगों की जान भी जा सकती थी। मकान की दीवार से वाहन टकराने पर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें