फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में नहर में लापता हुई वच्ची का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया डाक बंगला के पास शनिवार रात अनियंत्रित होकर रणबीर नहर में गिरी कार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में दो वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। उसका शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों को गांव लगोटिया की माइनर नहर से मिला। मुख्य रणबीर नहर से माइनर नहर में बच्ची मिष्टी का शव वह जाने पर शनिवार को एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों द्वारा चलाए अभियान से दुर्घटना स्थान से पांच किलोमीटर की दूरी पर शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव बहादुरपुर के ग्रामीण व केवल कृष्ण के सगे संबंधी मिष्टी की सलामती की प्रार्थना कर रहे थे। दूसरी ओर रायपुर सतवारी के जिस घर में गीत-संगीत का कार्यक्रम था वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस दुर्घटना में दो परिवार के लोगों के चार लोगों की जान चली जाने पर उस पल को याद कर रहे थे। जब यह परिवार शनिवार रात को गांव बहादुरपुर की ओर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें