ज्यौड़ियां। जल शक्ति विभाग का एक शिष्टमंडल अखनूर डिवीजन के प्रधान प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ व भूषण बराल से मिला। उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मुख्य मांगों में लंबे अर्से से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, बकाया मानदेय का भुगतान, ज़मीन दिए लोगों को नौकरी देना, बारह बाउचर वाले लोगों को वेतन देना, जिन कर्मचारियों की काम के दौरान मौत हो गई है उनके परिवार वालों को राहत राशि देना आदि समस्याएं बताई। उपाध्यक्ष और सदस्य ने आश्वासन दिया कि वह पहले ही इस प्रयास में लगे हैं और अब फिर उच्चाधिकारियों और उपराज्यपाल से मिलकर इस मसले को हल कराएंगे। प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमें विश्वास है कि मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव के बाद से अस्थायी कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन मिल रहा है, लेकिन साढे़ छह हजार परिवार पालने के लिए काफी नहीं है। शिष्टमंडल में पवन शर्मा, बलवंत राज, बालकृष्ण, सुरजीत कुमार, सुनील दत्त, पूर्ण चंद , राकेश कुमार, सिकंदर लाल, गुलशन कुमार, जगन नाथ, सत पाल आदि शामिल रहे।
25 साल से कई कर्मचारी डेलीवेजर के रूप में कार्यरत
अखनूर। जल शक्ति वर्क्स कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों की बैठक प्रधान वीरवल शर्मा की अगुवाई में रविवार को हुई। इसमें अखनूर, ज्यौड़ियां, खौड़ सहित अन्य क्षेत्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने विभिन्न परेशानियों के बारे में विचार विमर्श किया और उपराज्यपाल से मांग की कि उन्हें स्थायी किया जाए। वीरवल शर्मा ने कहा कि 25 साल से कई कर्मचारी डेलीवेजर के रूप में कार्यरत हैं, मगर उन्हें स्थायी करने का मात्र आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि स्थायी करने के लिए कदम उठाए। बैठक में महासचिव राम कुष्ण, रामेश चंदपं सिंह, सूरम चंद और अशोक कुमार उपस्थित रहे। संवाद