आरएस पुरा। रविवार को उपजिले में बनाए केंद्रों में कुल 417 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए, जिसमें से 26 पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलशन किया गया। दूसरी ओर 286 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
खौड़ बाजार में 110 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया
छह लोग पाए गए संक्रमित
ज्यौड़ियां। खौड़ मुख्य बाजार में रविवार को छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएचसी खौड़ की टीम की तरफ से प्रशासन के कहने पर खौड़ मुख्य बाजार में शिविर लगाकर 110 लोगों का टेस्ट किया गया। इसमें छह लोग संक्रमित पाए गए।
लोगों से अपील की गई कि घरों में रहें और नियमों का पालन करें। कोरोना महामारी को हल्के में न लें। प्रशासन का सहयोग करें, सभी लोग कोरोना का टेस्ट कराए और वैक्सीन लगवाएं। वहीं प्रशासन की तरफ से पंचायत अपर नरायाणा के मोहल्ला बल्लीवाला को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया। क्योंकि वहां चार मार्च को 125 लोगों का टेस्ट किया गया, जिनमें 28 संक्रमित पाए गए। खौड़ में अब तक 24100 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक कुल 439 पॉजिटिव आए हैं।
रैंडम टेस्ट : 228 में से 14 पॉजिटिव
अरनिया। चिकित्सा टीम ने रविवार को तीन स्थानों पर 228 लोगों के रैंडम टेस्ट किए। इनमें 18 के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं सीमावर्ती गांव तरेवा में सैंपल लेने में जुटा तरसेम लाल नामक एक फार्मासिस्ट चक्कर आने से नीचे गिर गया। उसे मौके पर मौजूद डॉक्टर रोहित ने 108 नंबर एंबुलेंस से पहले अरनिया अस्पताल पहुंचा कर दवाइयां दीं व बाद में उप जिला अस्पताल बिश्नाह में भेज दिया गया। यहां अभी उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
चिकित्सा टीम के अनुसार आदर्श गांव अला में 100 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें तीन पॉजिटिव पाए गए। इसी प्रकार अरनिया में 60 में से 11 व तरेवा में 68 में से 4 के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि रविवार को राहत जरूर मिली, मगर फिर भी संक्रमितों का आंकड़ा 231 तक पहुंच जाने से क्षेत्र के लिए यह जरूर चिंता का विषय बनता जा रहा है।
सांबा में 45 वर्ष आयु वर्ग को 93.3 प्रतिशत लगाई वैक्सीन
सांबा। कोरोना महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन में भी तेजी लाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 45 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को 93.5 प्रतिशत वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रविवार को भी 400 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. संजे के अनुसार उनके पास जरूरत मुताबिक वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पहले चार सप्ताह के बाद दूसरी खुराक दी जाती थी, लेकिन नई गाइड लाइन के मुताबिक 12 सप्ताह बाद दूसरी खुराक दी जानी है। ऐसे में जिले में वैक्सीन की कोई कमी नही है। संवाद
बिश्नाह में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 37
209 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन
बिश्नाह। क्षेत्र में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए कोरोना रैपिड टेस्टों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 16 मई को बिश्नाह उपजिला अस्पताल के बीएमओ राकेश मंगोत्रा व कोविड-19 सुपरवाइजर सुरजीत कुमार की देखरेख में किए गए 342 टेस्ट में 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 19 बिश्नाह व 18 अरनिया क्षेत्र के मामले दर्ज किए गए। रविवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 209 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद प्रशासन भी लोगों के रैपिड टेस्ट कराने में निरंतर प्रयास कर रहा है। वहीं कोरोना पॉजिटिव लोगों को मौके पर ही सरकार द्वारा कोरोना किट प्रदान की जा रही है जिसका उपयोग जनता कोरोना को खत्म करने के लिए कर रही है। संवाद