फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बहन को देखने जा रहे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रियासी में अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे एक भाई की पौनी-रनसू मार्ग पर वीरवार दोपहर हादसे में मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मिनी बस (जेके14-4980) सवारियों को लेकर पौनी की तरफ आ रही थी, जबकि मिनी बस (जेके14ए-9258) कटड़ा से यात्रियों को लेकर रनसू-शिवखोड़ी की तरफ जा रही थी। इस दौरान रनसू से कुछ किलोमीटर पीछे चंडी मोड़ क्षेत्र में दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में रनसू जा रही मिनी बस का अगला हिस्सा पौनी की तरफ आ रही मिनी बस से टकरा गया। इससे उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में पिछली सीट पर अशोक कुमार पुत्र देसराज निवासी कोटला तथा सुजीत सिंह पुत्र लाज सिंह निवासी संगड बैठे हुए थे।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अन्य वाहन में डाल कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में लाया गया, जहां डाक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुजीत सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद रियासी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे का पता चलते ही मृतक अशोक कुमार के परिजन पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि अशोक कुमार अपनी बीमार बहन को देखने के लिए जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उधर, हादसे के बाद दोनों मिनी बस के चालक और सहचालक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें