फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-सूमो की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
रामबन के रामसू में दुर्घटना का शिकार हुए वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नचलाना रामसू में ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू जा रहे ट्रक (जेके09-6847) की नचलाना रामसू में विपरीत दिशा से आ रही टाटा सूमो (जेके02एजी-5886) से टक्कर हो गई। परिणामस्वरूप सूमो में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, और खाई में जा गिरा।
दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और बुरी तरह क्षतिग्रस्त सूमो से एक यात्री का शव बाहर निकाल कर पीएचसी रामसू पहुंचाया। इसके साथ ट्रक चालक और सह चालक सहित तीन घायलों को खाई से निकाल उन्हें उपजिला अस्पताल बनिहाल भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद शफी गुज्जर पुत्र मोहम्मद इस्राइल गुज्जर निवासी हिंगनी रामसू का शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

तीन घायलों की पहचान सूमो चालक मंजूर अहमद निवासी चक्का सरबगनी रामसू, ट्रक चालक मोहम्मद अमीन डार पुत्र गुलाम नबी डार और ट्रक का सह चालक हिलाल अहमद पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन डार निवासी बांडीपुरा कश्मीर के रूप में की है। एसएचओ रामसू इंस्पेक्टर नजीर अहमद ने कहा कि आगे की जांच के लिए थाना रामसू में मामला दर्ज किया गया है।

रामबन के रामसू में दुर्घटना का शिकार हुए वाहन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें