भीमराव अंबेडकर सोसाइटी की महिला इकाई का हुआ गठन
बड़ी ब्राह्मणा। भीमराव आंबेडकर एजूकेशन सोसाइटी की महिला विंग का गठन कस्बे में किया गया है। जिसमें अमर लता खुल्लर को प्रधान बनाया गया है। उसके अलावा महासचिव के पद पर रजनी देवी, नेहा अत्री को कैशियर, आशु करलूंपिया, सिमरो देवी और राजकुमारी को भी मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रधान पद पर नवनिर्वाचित हुई अमर लता ने बताया कि सोसाइटी ने जो भी उनको कार्यभार दिया गया है, उसको वह पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालेंगी, और पद पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करेंगी। इस मौके पर भीमराव आंबेडकर एजूकेशन सोसाइटी के प्रधान पूरन चंद विशेष तौर पर मौजूद थे। संवाद