फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से रामबन की ओर जा रहा वाहन मोहाड़ में चिनाब में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। हाईवे पर रामबन के मोहाड़ में जम्मू से आ रहा वाहन सोमवार देर शाम चिनाब नदी में गिर गया। खबर लिखे जाने तक वाहन और उसमें सवार यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, सूचना के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के चलते कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल अभियान सुबह तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी रामबन हसीब उर रहमान ने बताया कि पुलिस स्टेशन रामबन को टेलीफोनिक संदेश मिलने के बाद पुलिस सिविल क्यूआरटी के स्वयंसेवकों और बचाव दल को दुर्घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। मगर अंधेरा होने के चलते कोई सुराग नहीं मिला है। लोगाें के अनुसार यह बोलेरो या टाटा सूमो थी जो जम्मू से रामबन की ओर आ रही थी। एसएसपी ने कहा कि बचाव अभियान को सुबह तक स्थगित कर दिया है। उपकरणों के साथ एसडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें