फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दीवार से टकराई बस कंडक्टर की मौत, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अखनूर। कसबे के सौहल रोड पर वीरवार देर रात तेज रफ्तार बस एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि चालक जख्मी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को जम्मू से सवारियां लेकर गांव ठंडी चोई गई बस रूट से वापस लौट रही थी। वीरवार देर रात करीब 12 बजे गांव जड़ के पास चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और बस रोड से सटे एक घर की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कंडक्टर कुलदीप राज निवासी बाड़ी ब्राह्मण गंभीर रूप से में घायल हो गया, जिसे अखनूर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक भूषण कुमार निवासी आरओ सैंठ (अखनूर) घायल हुआ है, उपजिला अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार को उसे घर भेज दिया। मरने वाले कंडक्टर का उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन को कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही की हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी, जिससे ज्यादा जानमाल का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें