फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की स्कॉर्पियो से टक्कर, आधा घंटा विवाद चलने से मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी से गांधीनगर अस्पताल रेफर किए कोरोना मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस की एशिया होटल के पास एक स्कॉर्पियों के साथ टक्कर हो गई। इससे वहां स्कॉर्पियो और एंबुलेंस वालों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे तक बहस चलती रही, जिसके कारण मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद यातायात पुलिस, मीडिया वाले और लोग भी वहां पहुंच गए। जानकारी के अनुसार काफी देर तक बहस के कारण कोरोना मरीज एंबुलेंस में ही मर गया। बताया गया कि मरीज को जीएमसी से गांधी नगर अस्पताल भेजा गया था। ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसका दम घुटने से मौत हो गई। इस दौरान परिजन काफी परेशान थे। हालांकि परिजनों ने इस पर कोई भी तर्क नहीं दिया। बाद में एंबुलेंस चालक भी उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहता रहा। चालक ने बताया कि उसे मरीज को गांधीनगर अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा गया है, लेकिन यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें