फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में राहगीर रौंदा गया, जीएमसी में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिद्दड़ा में दो कारों की टक्कर के बीच एक राहगीर चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति जम्मू में मजदूरी का काम करता था। उसकी पहचान रतन लाल निवासी पंजग्रां, नगरोटा के रूप में हुई है। शनिवार को वह किसी काम से सिद्दड़ा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी दोनों कार चालकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इनकी पहचान सुखविंदर सिंह निवासी बख्शीनगर और राजीव कुमार निवासी पलौड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कारों की रफ्तार ज्यादा थी और टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को फोन किया और घायल अवस्था में रतन लाल को जीएमसी जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें