जम्मू। जीएमसी जम्मू के बाहर शनिवार रात को कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि पैदल जा रहे राहगीर भी दोनों वाहनों की चपेट में आकर जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया, यहां हल्की चोटें लगने पर दो युवकों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। तीसरे घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अनियंत्रित कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार, विक्रांत और राहुल निवासी बाहु फोर्ट घायल हो गए। राहुल का इलाज जीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।