सैन्य वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।
अखनूर। कस्बे के पुंछ रोड पर सेना के वाहन और कार की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पुंछ रोड पर गांव टांडा के पास सेना वाहन और कार की टक्कर हो गई। कार राजोरी से जम्मू जा रही थी। उसमे बैठे आई. अहमद और तारीह मोहम्मद निवासी राजोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।