फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा में खाई में ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चौकी चौरा मेन रोड पर चालक का संतुलन खोने पर रोड से ट्रैक्टर पलट कर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार संजीव कुमार, गणेश दास दोनों निवासी खडियारा और नंद लाल निवासी जगायला घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी में नंद लाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अंकूज भगत ने बताया ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग घायल पर जीएमसी रेफर के दौरान नंद लाल की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें