फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर सप्ताह बाद भी नहीं बदला

विज्ञापन
बिश्नाह में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बिश्नाह। भीषण गर्मी के बीच एक सप्ताह से गांव लसवाड़ा में ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी न बदले जाने से नाराज लोग मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सात दिन से उनके गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। कई बार उसे बदले जाने के लिए अनुरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन

सड़क पर उतरे गांव के लोगों ने करीब दो घंटे सड़क जाम रखी। जिससे लोगों की आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया और बिजली विभाग से बात की। जब बिजली विभाग से आश्वासन दिया गया तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन हटाया। लोगों का कहना था कि जब इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है, परंतु बिजली विभाग हम लोगों से बिजली के बारी बिल तो वसूल कर रहा है। जहां 7 दिन तक हमारे ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें