जम्मू। मीरां साहिब क्षेत्र में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह किसी काम से अपने बेटे के साथ स्कूटी से मीरां साहिब क्षेत्र में आ रही थी। मीरां साहिब के निकट एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें महिला का बेटा बाल बाल बच गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। मृतक भारती देवी जस्सोर गांव की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार दोनों किसी काम से मीरां साहिब आ रहे थे। ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटा बच गया, लेकिन महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
डोडा हादसे में घायल की मौत
जम्मू। कुछ दिन पहले डोडा में दमकल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल कर्मी की सोमवार को मौत हो गई। इस हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। हरविंदर सिंह और गुलाम आजम को जीएमसी भेजा गया था। यहां से गुलाम आजम को पंजाब के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो
होटल के पास अज्ञात का शव बरामद
जम्मू। बस स्टैंड स्थित होटल सम्राट के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी आयु 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है। सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कोई व्यक्ति बेसुध पड़ा है। पुलिए उसे उठाकर जीएमसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो